फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेतों में लगे ट्यूबवेलों से हजारों का सामान चोरी

Fri, 29 Dec 2023 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। कस्बे के गांव छलौंदी व बन में किसानों के खेतों में बने ट्यूबवेलों से चोरों ने मोटरें और हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरों के हौसले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ही रात में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों को निशाना बनाया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किसान नराता राम छलौंदी, रामकुमार, राजेश शर्मा, मेघराज, निर्मल सिंह बन, शमशेर सिंह, रणवीर वन तथा सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर आदि ने बताया कि 25 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों ने उनके खेतों से मोनो ब्लॉक मोटरें, ड्राइवरी, इंजन का पंखा, फ्लेक्सवॉल और अन्य कृषि यंत्रों पर हाथ साफ कर दिया। 26 दिसंबर को जब किसान खेत में पहुंचे तो सभी किसानों ने एक-एक कर जब अपने ट्यूबवेलों की जांच की तो बहुत सारा सामान गायब मिला। उन्होंने बताया कि नराता राम के खेतों में से मोनोब्लॉक मोटर, ड्राइवरी, राजेश शर्मा के खेतों से इंजन का पंखा व ड्रारावरी तथा रामकुमार, शमशेर, रणवीर आदि किसानों के खेतों से ड्राइवरी गायब मिली। किसानों ने बताया कि किसान पहले ही आर्थिक तंगी की मार से जूझ रहा है। जबकि अज्ञात चोरों द्वारा उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें