फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। झांसा गांव में नई अनाज मंडी के सामने स्थित एक दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी कि झांसा गांव में मोटर रिपेयर की दुकान है। 24 जुलाई को दुकान ठीक प्रकार से बंद करके अपने घर चला गया था। अगले दिन जब आया तो दुकान के दरवाजे का ताला टूटा मिला और दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान में रखे पीतल का सामान चोरी करके ले गए, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये हैं। साथ ही दुकान में रखे चार हजार रुपए भी निकाल कर ले गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें