फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। दुकान के ऊपर वाले दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने दुकान के मालिक की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रमेश कुमार वासी गांव शांतिनगर (कुरडी) ने शिकायत में बताया कि उसकी गांव ठोल में शर्मा इलेक्ट्रोनिक्स के नाम से दुकान है। वह हर रोज की तरह 22 मार्च को शाम के समय अपनी दुकान को अच्छी तरह से बंद करके अपने घर चला गया था। जब वह 23 मार्च को दुकान पर पहुंचा और दुकान को खोलकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जब उसने ऊपर जाकर देखा तो दुकान के ऊपर वाले दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था और साथ वाली खिड़की भी टूटी हुई थी। उसने दुकान के सामान की जांच की तो दुकान से एक वीवो मोबाइल वाई-28, एक सैमसंग मोबाइल ए-14, दो वेस्टन 32 इंच एलईडी, एक वेस्टन साउंड सिस्टम, मोबाइल असेंबली व गल्ले से 2500 रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें