फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एफिनिटी स्टोर में आग लगने लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा नेता के एफिनिटी स्टोर में अचानक आग लग गई। इससे स्टोर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दमकल की तीन गाड़ियों के जरिए कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे नए बस अड्डे के सामने स्थित एफिनिटी स्टोर की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख स्टोर में काम कर रहे कर्मियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी गई। कुछ कर्मियों ने हिम्मत करके अपने साथी कर्मी और ग्राहकों को बाहर निकाला और आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गनीमत रही इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। स्टोर के बगल में ही कई शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। अगर आग उन तक पहुंचती तो बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कर्मियों ने भी समय रहते आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग लगने से स्टोर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा त्योहारी सीजन को देखते हुए स्टोर में काफी सामान रखा गया था। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

आग कैसे लगी नहीं लग पाया पता : रूबल
भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी के बेटे रूबल शर्मा ने बताया कि स्टोर में आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वे सभी चुनावी कार्यक्रमों में ही व्यस्त थे और अचानक ही सूचना मिली। आग लगने से किसी कर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी सामान जलने से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें