फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राइस मिल में सेंध लगा चुराया सामान

Tue, 18 Jul 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। थांदडा रोड स्थित राइस मिल से चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चुरा लिया है। पुलिस ने मिल मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। गोशाला के निकट रहने वाले वेद प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका थांदडा रोड़ पर शांति राइस मिल नाम से राइस मिल है। चोरों ने 11 जुलाई की रात मिल में सेंध लगाकर कॉपर के तार, कम्प्रेशर की मोटर, झरने की मोटर, ग्रेंडर की मोटर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। जब वे 14 जुलाई को मिल गए तो पता चला। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें