फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दो आंगनबाड़ी से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। चोरों ने गांव तंगौर स्थित दो आंगनबाड़ियों से सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में आंगनबाड़ी हेल्पर सीमा रानी ने कहा कि वह गांव तंगौर की आंगनबाड़ी में बतौर हेल्पर कार्य करती है। बीते दिन वह आंगनबाड़ी सेेंटर आई तो पाया कि दोनों आंगनबाड़ी सेंटरों के मेन गेट के ताले टूटे थे। उसने कमरा व रसोई को जांचा तो दोनों आंगनबाड़ी से गैस सिलिंडर, भगोने, स्टील के ड्रम, बाल्टी, दोनों परांत, स्टील के डिब्बे व डोंगे, तेल की कैनी, दोनों कड़ाही, कैंपर, छलनी, झरनी, डस्टबिन, कड़छी सब चोरी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें