बीती रात चोरों ने एक स्कूल के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजकीय कन्या महाविद्यालय नंबर-पांच की मुख्याध्यापिका आरती ने कहा कि पूरा स्टाफ छुट्टी के बाद भवन को ताले लगाकर अपने घर चला गया था। सुबह वह स्कूल में आए तो उनके कार्यालय का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया किर चोर एक कंप्यूटर, प्रिंटर, एक यूपीएस, छात्रों का हाजिरी रजिस्टर, बुक बैंक रजिस्टर, छात्र की संख्या रिकार्ड रजिस्टर व वार्षिक रिजल्ट रजिस्टर, शौचालय के पाइप सहित अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।