इस्माईलाबाद। गांव मलिकपुर में एक घर से सोने के जेवर सहित करीब 40 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिलबाग सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह दर्जी का काम करता है। उसने 4 नवंबर को अपने घर की चौखट पर डिमक की दवा लगाई हुई थी, जिसके चलते वे अपने मकान को ताला लगा कर अपनी माता के घर में सो गए। सुबह जब उसने अपने घर का ताला खोला तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब उसने घर का सामान चेक किया तो घर में रखे जेवरात और पैसे गायब थे। इनमें एक सोने की चूड़ी, सोने के दो कांटे, छह सोने की मुंदरियां और करीब 40 हजार रुपये गायब मिले। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच अधिकारी एसआई जसवीर सिंह ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।