फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दंगल में गोगी मखाला ने सुशील मधुबन को दी शिकस्त

विज्ञापन
बाबैन। गांव टाटकी में मंदिर कमेटी के सदस्य जिला परिषद सदस्य सुखविंद्र गोदारा को सम्मानित करते आ
विज्ञापन
बाबैन। माता मनसा देवी मंदिर टाटकी गांव का वार्षिक मेला और दंगल धूमधाम से शुक्रवार को संपन्न हुआ। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर पूजा की। मेले में दंगल का आयोजन भी किया गया, जिसका शुभारंभ जिला परिषद सदस्य सुखविंदर सिंह गोदारा ने नामी पहलवान गोगी मखाला और सुशील मधुबन का हाथ मिलाकर कराया। दंगल के मुकाबले में गोगी मखाला ने सुशील मधुबन को हराकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन


जिला परिषद सदस्य सुखविंद्र गोदारा ने कहा कि दंगल हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। ये दंगल प्राचीन समय से ही राजा-महाराजाओं के समय से देश में होते थे, जिससे लोगों का खूब मनोरंजन होता है। इस मौके पर सरपंच रणबीर जोगी, नंबरदार अमर सिंह, मोहकम सिंह, बलकार सिंह, शिव कुमार, अनिल सैनी, जयसिंह, जयभगवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें