इस्माईलाबाद। कस्बे में जाहरवीर गोगा नवमी पर्व बड़ी श्रद्धा व धूमधाम से मनाया गया। गांव जंधेड़ी में गोगा नवमी पर्व पर गोगा जी का निशान रखा गया जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं ने लंबी लाइनों में लगकर जाहरवीर गोगा के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व निशान के साथ नगर परिक्रमा की गई। गोगामेड़ी पर मौजूद भक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि गोगा का निशान अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं के लिए रखा जाता है जिससे वे निशान की पूजा करते हैं। इस मौके पर रामरत्न शर्मा, सौरव शर्मा, गगन, तारूस, नीशु, अमन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।