फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोगा माड़ी का गल्ला तोड़ा, हजारों की नकदी चोरी

Mon, 25 Mar 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। चोरों ने गांव रावा स्थित गोगा माड़ी का गल्ला तोड़कर हजारों की नकदी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने यहां नशा भी किया और उसके बाद गल्ले को तोड़ा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरपंच राकेश रावा ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब 12.15 बजे गोगा माड़ी पर कोई नहीं था।
विज्ञापन

इसका फायदा उठाते हुए दो अज्ञात युवक करीब 12.18 बजे गाेगा माड़ी के अंदर घुसे और गल्ला तोड़कर अनुमानित 70 हजार की राशि चुराने के बाद करीब 12.35 पर गोगा माड़ी से बाहर निकले। गोगा माड़ी का गल्ला हर भंडारे पर खोला जाता है और एक अनुमान के अनुसार गल्ले में करीब 70 हजार की राशि थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें