फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि देवी सदैव देती हैं शुभ फल : महंत जगन्नाथ पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि देवी की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं के साथ मां कालरात्रि देवी का अनुष्ठान भी किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने पूजा के उपरांत बताया कि मां भगवती की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसी कारण इनका एक नाम शुभंकरी देवी भी है। मां कालरात्रि की पूजा करने वाला पुण्य का भागी हो जाता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मां कालरात्रि दुष्टों का नाश करने वाली हैं। दानव, दैत्य, राक्षस, भूत, प्रेत आदि इनके स्मरण मात्र से ही भयभीत होकर भाग जाते हैं। ये ग्रह बाधाओं को भी दूर करने वाली हैं। पूजा करने के बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया गया। इसके उपरांत दुर्गा आरती हुई। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, रविंदर, बिल्लू पुजारी, सुक्खा सिंह, लक्खा सिंह, नाजर सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें