फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे भक्त की श्रद्धा एवं आस्था से बंधे होते हैं भगवान : महंत राजेंद्र पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में चल रही 41 दिवसीय पंच धूणी अग्नि तपस्या के चौथे दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अग्नि तपस्या कर रहे महंत राजेंद्र पुरी से आशीर्वाद लिया। तपस्या के चौथे दिन महंत राजेंद्र पुरी जी ने श्रद्धालुओं को सत्संग में बताया कि सच्चा भक्त भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए बड़े से बड़ा कष्ट भी सहन कर लेता है और भगवान भी अपने भक्त को हर कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करते हैं। वास्तव में भगवान सच्चे भक्त की श्रद्धा एवं आस्था से बंधे होते हैं।
विज्ञापन

महंत राजेंद्र पुरी जग ज्योति दरबार के सेवादारों एवं आए हुए श्रद्धालुओं के कल्याण तथा सुख समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि आधुनिकता तो केवल नाम की है सच्ची भक्ति किसी भी युग में की जाए भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। मानव जीवन मोह माया के जाल में फंस कर ही परमात्मा से दूर होता है। मनुष्य की जब इच्छाएं समाप्त होती हैं तो भगवान की निकटता प्राप्त होती है।महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि वे हर वर्ष सर्वकल्याण के लिए ही 41 दिवसीय पंच धूणी अग्नि तपस्या करते हैं। उन्होंने इस मौके पर मोहिनी एकादशी की कथा भी सुनाई। कहा कि यह बड़ा ही पवित्र अवसर होता है। भगवान श्री कृष्ण की प्रेरणा से धर्मराज युधिष्ठिर ने भी इस अवसर को प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें