फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने डीएवी स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत सिपाही हरजीत और एसपीओ अमीता की टीम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस की टीम ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा सहायता के लिए तत्पर है। लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की ओर से दुर्गा-शक्ति एप लाॅन्च किया गया है। इसका लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी, इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें