कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में मौजूद मुख्य अतिथि, स्वयंसेवी छात्राएं
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बुधवार को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला पुलिस साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर विशाल ने छात्राओं व उपस्थित जनसमूह को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। इंस्पेक्टर विशाल ने बताया कि डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक व केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से समझाया। छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। मुख्य वक्ता डॉ. सरिता चौधरी आर्य पीजी कॉलेज अंबाला कैंट ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या डाॅ. सुदेश रावल ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को सुरक्षित अच्छा नागरिक बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर में मौजूद मुख्य अतिथि, स्वयंसेवी छात्राएं