बाबैन। रानी लक्ष्मी बाई सीसे स्कूल मंगोली जाटान में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने स्कूल में डाले गए झूलों का आनंद लिया।
प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने कहा कि श्रावण मास में तीज का त्योहार मुख्य रूप से मनाया जाता है। यह त्योहार सावन की शुक्ल पक्ष की तिथि को मनाया जाता है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार इस त्योहार पर विवाहित बेटियों और बहुओं को तीज का सिंधारा भेजा जाता है।
बहुओं व बेटियों को कपड़े, शृंगार का सामान, मिठाई व झूला भेजने का प्रचलन है। तीज पर सुहागिन सुंदर-सुंदर कपड़े पहनकर सोलह शृंगार करती है और झूला झूलते हुए सावन के गीत गाती हैं। विद्यालय की छात्राओं, अध्यापिका और बच्चों की माताओं ने झूला झूलते हुए सावन के गीत गाए।