शाहाबाद। सिकरी फार्म, गांव ढंगाली का शैक्षणिक भ्रमण करती छात्राएं।
शाहाबाद। आर्य कन्या महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग की ओर से बीएससी की 23 छात्राओं को सिकरी फार्म, ढंगाली गांव का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। फार्म पर छात्राओं ने जाना की बायोडिग्रेडेबल वेस्ट से, केंचुओं और सूक्ष्मजीवों की मदद से किस प्रकार कृमि खाद बनाई जाती है। इस दौरान कर्ण सिकरी, एमडी, सिकरी फार्म ने अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किए। उन्होंने बताया की कार्बनिक तत्वों के अभाव में मिट्टी दिन-प्रतिदिन बंजर होती जा रही है। हम कृमि खाद का उपयोग करके मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को बचा सकते हैं। इस मौके पर रजनी, दिलीप वत्स, कपिल देव सहित अन्य मौजूद रहे।