फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिलंब शुल्क हटाने के लिए कुलपति कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के सेल्फ फाइनेंशियल कोर्स के विद्यार्थियों को फीस भरने की सही सूचना न मिलने पर विद्यार्थियों में रोष गहराया हुआ है। मंगलवार को विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक कुलपति कार्यालय का घेराव किया और जमकर रोष प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि दूसरे सेमेस्टर की फीस भरने का लेकर विभाग द्वारा किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई और न ही विवि द्वारा किसी तरह की मेल उन्हें मिली है।
विज्ञापन


एक हजार रुपये विलंब शुल्क लगने की जानकारी मिलते ही विभागाध्यक्ष से संपर्क किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई और आश्वासन दिया गया कि कोई हल निकाला जाएगा। उसके बाद विलंब शुल्क बढ़कर पांच हजार हो गया, जिसके बाद यह मामला कुलपति के संज्ञान में लाया गया, जिसको लेकर करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद कोई भी कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि विद्यार्थियों को इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मजबूर होकर कार्यालय के बाहर बैठने पर मजबूर हुए हैं।
कुलपति के ओएसडी और फाइनेंस ऑफिसर द्वारा विद्यार्थियों को आश्वासन दिया गया है कि मामले को लेकर बुधवार तक विलंब शुल्क रद्द दिया जाएगा। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर बुधवार तक विलंब शुल्क नहीं हटाया गया तो कुलपति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार विवि प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें