कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से किसान हित में मेरी फसल-मेरा ब्यौरा मोबाइल एप्लिकेशन लाॅच की गई है। किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी पंजीकरण करवा सकते है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले किसान भाईयों को कृषि विभाग की अनगिनत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पंजीकरण करवाने के लिए किसान गुगल प्ले स्टोर से मेरी फसल मेरा ब्यौरा ऐप को डाउनलोड कर अपने आप भी पंजीकरण कर सकते हैं।डीडीए डा. प्रदीप मील ने बताया कि 31 जुलाई तक कृषि योग्य भूमि का पंजीकरण करवाने वाले प्रत्येक किसान को रुपये 100 रुपए प्रति किसान प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। संवाद