फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाषण प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय प्रथम

Fri, 14 Nov 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक ​शिक्षक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत रत्न श्री गुलजारीलाल नंदा नीति शास्त्र एवं दर्शन शास्त्र केंद्र और भारत विकास परिषद मैत्रेयी शाखा कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा केंद्र के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें गीता निकेतन आवासीय विद्यालय ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, दिल्ली पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र ने द्वितीय और यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मैत्रेयी शाखा की अध्यक्ष डॉ. ममता सचदेवा ने की। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हमें निडरता, सत्य और मानवता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. कुलदीप सिंह (विभाग पंजाबी, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय), डॉ. गुरप्रीत और डॉ. प्रद्युमन भटनागर रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भाषण प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक शिक्षक। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें