फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जीवन के लिए गीता अथाह आनंद का सागर : डॉ.सिंगला

Fri, 21 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्ररेणा वृद्धाश्रम में भजनों पर झूमते हुए ।ससाप। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के चलते प्रेरणा वृद्धाश्रम के हर बुजुर्ग के चेहरे पर अनोखी चमक है। वृद्धाश्रम में गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर निरंतर चल रहे सामूहिक गीता पाठ में बुजुर्ग पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि जो व्यक्ति नित्य गीता पाठ करता है और उसके अनुसार आचरण रखता है उसके जीवन में कष्ट या अवसाद फटक नहीं सकता है। उस मनुष्य के अंदर एक अथाह आनंद का सागर हिलोरें लेने लगता है। प्रेरणा संस्था अध्यक्ष जसबीर गुंबर ने कहा कि हम भारतवासी भाग्यशाली है कि हमारी इस धरा पर अनेकों महापुरुषों ने जन्म लिया है। वृद्धाश्रम की बुजुर्ग बलविंदर कौर और क्षमा मल्होत्रा ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों से सभी बुजुर्गों एवं संस्था सदस्यों को मस्त कर दिया।

कुरुक्षेत्र। प्ररेणा वृद्धाश्रम में भजनों पर झूमते हुए ।ससाप। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें