लाडवा। श्री अग्रवाल सभा ने सभा की महिला इकाई व युवा इकाई के साथ मिलकर श्री राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा सात मार्च को आयोजित की जा रही भोले की बरात के तत्वावधान में माता गौरा की हल्दी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा की तीनों इकाइयों द्वारा नवनिर्माणाधीन लाला जमना दास अग्रवाल पार्क में महिला इकाई की प्रधान उषा गोयल के नेतृत्व में माता गौरा की हल्दी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में नवीन लता गोयल द्वारा परिवार सहित माता गौरा को हल्दी लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में सभी भक्तों द्वारा माता गौरा को हल्दी लगाई गई व महिला वर्ग द्वारा हल्दी के गीत गाकर और भजनों पर झूम कर उत्सव मनाया गया। मुख्य यजमान नवीन लता गोयल ने कहा कि माता गौरा को हल्दी लगाने से सुहाग व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पंडित सौरभ शर्मा द्वारा पूजन कराने के बाद माता गौरा को हल्दी लगाते हुए गौरा तन्ने ब्याह रचाना पड़ेगा भजन ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं अमित सिंघल ने मेरी प्यारी सी गौरा बनेगी दुल्हनिया भजन गाकर माहौल को भावविभोर कर दिया।
श्री अग्रवाल सभा के प्रधान दुर्गेश गोयल ने बताया कि हल्दी लगाने के बाद माता गौरा व महादेव की आरती की गयी और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सभा के महासचिव विकास सिंघल, मोनिका गर्ग, वीणा बंसल, कृष्णा गोयल, अंजू सिंघल, नीलम गर्ग, सुमन सिंगला, अनुज गोयल, सुरेंदर गर्ग, अशोक सिंगला, नितिन गोयल, समिति सरंक्षक जोगध्यान, कुश गर्ग, राजेश वर्मा, हेमंत सैनी, अनिल मलिक, पंकज कम्बोज, विपिन शर्मा, नरेश गर्ग, विशाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।