फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गो रक्षक दल ने 15 गाय व एक बैल को छुड़वाया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शरीफगढ़ गांव के पास गो रक्षक दल की टीम ने गोकशी के लिए ले जाते हुए कैंटर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैंटर में ठूंस-ठूंसकर भरे गोवंश को मारकंडेश्वर गोशाला में छुड़वाया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शाहाबाद पुलिस को बुधवार अलसुबह गोरक्षक दल के सदस्य मुकेश, दविंदर, अमन, शुभम, गुरप्रीत की टीम ने सूचना दी की पंजाब का एक कैंटर चालक गोवंश लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा है, जिसे उन्होंने पकड़ रखा है। कैंटर चालक गुरलाल सिंह निवासी बड़ी नदी, पटियाला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरलाल सिंह उपरोक्त 15 गायों व एक बैल के बारे में कोई वैध कागज पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें