फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा दमदमा साहिब में समागम आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वां साला शहीदी शताब्दी को समर्पित समागम 7 अक्तूबर को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की ओर से करवाया जाएगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कार्यकारिणी समिति मैंबर कुलदीप सिंह मुल्तानी ने बताया कि यह समागम नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब की 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित है। गुरुद्वारा दमदमा साहिब में करवाए जाने वाले इस समागम में आसपास के क्षेत्र एवं पिहोवा के अनेक गांवों से संगत शिरकत करेगी। समागम में विशेष तौर पर संत बाबा महिंदर सिंह कार सेवा वाले भी शामिल होंगे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रचारक भाई कोमल सिंह संगत को गुरबाणी कथा के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन प्रसंग सुनाएंगे, जबकि ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला के हजूरी रागी भाई मनजिंदर सिंह रबाबी और ऐतिहासिक गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं अंबाला के हजूरी रागी भाई कमलजीत सिंह शबद कीर्तन करेंगे। इसके साथ ही धर्म प्रचार का भाई जसवीर सिंह का ढाडी जत्था अपनी ढाडी वारों से गुरु इतिहास से संगत को जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें