फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी नई जानकारी की हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस में महिला प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य विभाग (आईआईएचएस) की ओर से नवीन जिंदल फाउंडेशन, निमाया और पैप्सिको के संयुक्त तत्वावधान में बिकम ए जेन एआई रेडी नारी विषय पर एक दिवसीय संवाद सत्र आयोजित किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी नई जानकारी हासिल की। उद्घाटन सत्र में आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने कहा कि आज की नारी तकनीक से डरने वाली नहीं बल्कि उसे अपने कॅरिअर, व्यवसाय और दैनिक जीवन में स्मार्ट तरीके से अपनाने वाली है। एआई जैसे आधुनिक टूल्स महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। तकनीकी सत्र में निमाया फाउंडेशन से वैष्णवी, मालविका नायर और सरिता और पैप्सिको से आशी बत्रा और कनुप्रिया ने एआई के व्यावहारिक उपयोगों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस तरह एआई का इस्तेमाल शिक्षा, रोजगार, बिजनेस और व्यक्तिगत विकास में किया जा सकता है। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो. पूनम कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं। इन मौके पर डॉ. विनीत कुमार, डॉ. वंदना शर्मा, प्रो. जसविंद्र सिंह, डॉ. स्नेहलता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें