फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में महिला चिकित्सक की मौत के बाद खाते से मार्च में निकाले गये एक लाख 69 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनवरी में मृतक महिला चिकित्सक के खाते से मार्च में एक लाख 69 हजार रुपये निकाले जाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। यह कार्रवाई अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। बता दें कि प्राइवेट अस्पताल की दंत रोग विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की जनवरी में मृत्यु हो गई थी। तब मृतका के परिजनों ने इस मामले में उन्हें जहर देकर हत्या करने का मामला डॉक्टर पति और ससुरालजनों के खिलाफ दर्ज कराया था। हालांकि दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ पिछले दिनों में शिकायतें पुलिस को दे चुके हैं। अब उक्त प्रकरण के साथ तीन सेल्फ चैक के जरिये नगद राशि निकालने का सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिपली रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक से सेल्फ के तीन चैक के माध्यम से महिला चिकित्सक डा. प्रीति कौशल के खाते से एक लाख 69 हजार रुपये निकालने गये हैं, जबकि उनकी खाताधारक की मृत्यु 2 जनवरी 2019 को हो चुकी थी। उनकी मृत्यु के करीब तीन महीने के पश्चात मार्च 2019 में उनके खाते से एक लाख 69 हजार रुपये निकालने की शिकायत मृतका के पिता पंजाब के जीरकपुर वासी इंद्र कुमार मल्होत्रा ने थाना शहर थानेसर में दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने अपनी पुलिस को बताया था कि उनकी पुत्री डा. प्रीति कौशल का कुरुक्षेत्र-पिपली रोड स्थित उपरोक्त बैंक में खाता था। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उनकी पुत्री की मृत्यु दो जनवरी 2019 को हो चुकी थीं तो इसके बाद उनके सेल्फ के तीन चेकों को दुरुपयोग कर किसी ने उपरोक्त राशि निकाल ली। बताया गया है कि मृतका के पिता को इस घटना की जानकारी जून 2019 में बैंक का एक संदेश आने के बाद मिली थी, जिसकी उन्होंने शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक को दी थीं। बताया गया है कि इस मामले की शिकायत हरियाणा के पुलिस महानिदेशक को भी की गई है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने भी बैंक में पूछताछ की थी,जिसमें पाया गया कि 14 मार्च को एक लाख रुपये, उसके पास एक बार 57 हजार व एक बार 12 हजार रुपये किसी अज्ञात ने निकाले थे। इसके बाद पुलिस ने इस घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इधर इस मामले के जांच अधिकारी थाना शहर थानेसर के उपनिरीक्षक रमेश चंद का कहना है कि जांच जारी है,जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें