फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से गीतामय होगी श्रीलंका की धरती, गूंजेंगे गीता के श्लोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीलंका की धरती आज शुक्रवार से गीतायमी दिखाई देगी, जहां तीन दिनों तक गीता के श्लोक गूंजेंगे। यह मौका होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का। शुक्रवार से शुरू होने वाला यह महोत्सव तीन दिन तक चलेगा, जिसके लिए श्रीलंका की सरकार ने खास तैयारियां की है। पहला आयोजन कोलंबो के नीलम पोकुना हॉल में होगा। इस महोत्सव के लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सीईओ उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी समिति के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ एवं एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा, सदस्य सचिव विकास गुप्ता के अलावा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद व उनके साथ करीब 90 लोग श्रीलंका पहुंचे हैं। महोत्सव में प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिल्प बाजार, सेमिनार, महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन नीलम पोकुना थियेटर के पास कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से लेकर 10.30 बजे तक चलेगा। पहले दिन 11 बजे से लेकर 12.30 बजे तक कोलंबो स्कूल के विद्यार्थियों के बीच आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। दोपहर 1.30 बजे से लेकर तीन बजे तक महाभारत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी एक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के साथ ही ऑनलाइन प्रणाली से वैश्विक गीता पाठ की वीडियो को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन होगा, तीन बजे से लेकर सायं चार बजे तक एक्जीबिशन, शिल्प बाजार और पुस्तक मेले का आयोजन होगा, चार बजे से लेकर पांच बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा, पांच बजे से लेकर सायं 6.30 बजे तक महा यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन होगा, सायं 6.30 बजे से लेकर सायं आठ बजे तक श्रीलंका ट्री फोर्सिस की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और आठ बजे से लेकर 8.30 बजे तक नाडा म्यूजिकल शो का आयोजन होगा।



महोत्सव के लिए की गई है खास तैयारी, श्रीलंका सरकार दिखा रही उत्साह : उपेंद्र
केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने संपर्क करने पर बताया कि यहां महोत्सव के लिए खास तैयारी की गई है। आम लोगों व सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ श्रीलंका की सरकार में भी उत्साह बना हुआ है। सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने कार्यक्रमों की कमान संभाली हुई है। वे कुरुक्षेत्र में गत दिसंबर माह में ही गीता महोत्सव में पहुंचे थे और इसे देख गदगद हो उठे थे। दिसंबर माह में आयोजित महोत्सव में श्रीलंका पार्टनर कंट्री रहा था। तीन दिन तक होने वाले इन कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों से लेकर सामाजिक संस्थाओं व सरकार के प्रतिनिधि भी सरीक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें