फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 15 से बीएलओ घर-घर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन, आमजन करें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूचियों को शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। इस अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वे मतदाताओं को दो प्रपत्र देंगे, जिन्हें भरकर जमा करना होगा। जिला उपायुक्त ने बताया कि 14 जून तक बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में एडिशनल एईआरओ और सुपरवाइजर भी शामिल थे। अभियान में मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे और दोहरी प्रविष्टियां समाप्त होंगी। स्थानांतरित मतदाताओं के रिकॉर्ड अपडेट होंगे और नए पात्र नाम जोड़े जाएंगे। बीएलओ को ईमानदारी से कार्य करने और लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें