फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उधार के रुपये वापस मांगने पर दोस्त को लगाई आग, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दोस्त पर ज्वलनशील पदार्थ डाल उसे आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों से उधार दिए रुपये वापस मांगे थे। थाना शहर में दर्ज शिकायत में अंकित निवासी रतगल ने बताया कि वह पेंट करने का काम करता है। आरोपी रोहित व कृष्ण उसके दोस्त हैं। दोनों आरोपी कई बार उससे रुपये उधार ले चुके हैं। आरोपी उससे दोबारा रुपये उधार मांग रहे थे, जिस पर उसने आरोपियों से अपना पुराना उधार वापस मांग लिया। इस कारण आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। इस रंजिश में आरोपियों ने करीब तीन महीने पहले उस पर गंडासी से हमला किया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार गत सप्ताह 23 अगस्त को वह धुराला गांव से काम करके वापस अपने घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे सेक्टर-10 की पार्क के पास पहुंचा तो आरोपी सोची-समझी साजिश के तहत पहले ही वहां खड़े थे। उसे देखते ही आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ उसके ऊपर फेंक दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता तभी आरोपी कृष्ण ने लाइटर से उसे आग लगा दी, जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने में उसकी मदद की। सूचना पाकर परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल रेफर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें