फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक व राजनीतिक स्तर पर आजादी भगत सिंह के रास्तों पर चलकर मिलेगी : सुदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगत सिंह के 117 वें जन्मदिन पर भगत सिंह दिशा ट्रस्ट, जन संघर्ष मंच हरियाणा, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन और मनरेगा मजदूर यूनियन ने स्थानीय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद शहर में जुलूस निकाला। पुराने बस अड्डे के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क में संघर्ष मंच हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कामरेड फूल सिंह की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सुदेश कुमारी ने बताया कि कहा कि आज के हालात में भगत सिंह को जानने का मतलब है कि किसी को भी जुल्म को देखकर चुप नही रहना व जुल्म के खिलाफ संघर्ष करना आना चाहिए। रुढिवाद, अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक सोच को अपनाते हुए अपने विचारों को रखना चाहिए, जिससे कि समाज तरक्की कर सके। शहीद भगत सिंह दिशा ट्रस्ट के सचिव डॉ लहना सिंह ने कहा कि हम हर वर्ष भगत सिंह व उनके साथियों का शहादत दिवस मनाते हैं, लेकिन उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने की जरा भी कोशिश नही करते। मनरेगा मजदूर यूनियन के प्रधान नरेश कुमार ने भी संबोधित किए।
विज्ञापन

इस मौके पर जनसंघर्ष मंच हरियाणा के फूल सिंह, मनरेगा मजदूर यूनियन, शहीद भगत सिंह ट्रस्ट के सचिव डाक्टर लहना सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें