फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशा मुक्ति केंद्र में बंधक 22 मरीजों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। कस्बे में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा। टबरा रोड पर चल रहा यह नशा मुक्ति केंद्र बगैर लाइसेंस के चलाया जा रहा था। टीम ने केंद्र में बंधक बनाकर रखे जा रहे 22 मरीजों भी मुक्त कराया। टीम ने मौके से केंद्र के काउंसलर अफसर सिंह को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
शिकायत पर टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। छापामारी में जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण व जिला ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी भी शामिल रहे। सोमवार को सीएम फ्लाइंग के प्रभारी अनीष कुमार के नेतृत्व में टीम ने इस्माइलाबाद में टबरा रोड़ पर गैर कानूनी तरीके से चल रहे विकास नशामुक्ति केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान केंद्र में न तो कोई प्रमुख कर्मचारी और न ही कोई चिकित्सक मौजूद था। मरीजों को ताले में बंद करके रखा गया था। वहीं यहां रह रहे लोग खुद ही अपना खाना बना रहे थे। अन्य कुछेक काम भी मरीजों से ही कराए जा रहे थे। टीम में केंद्र का कोने-कोने की तलाशी ली।
विज्ञापन

अनीष कुमार ने बताया कि केंद्र गैरकानूनी तरीके से प्रति व्यक्ति 15 से 20 हजार रुपये प्रति माह वसूली कर रहा था, जबकि सभी मरीजों को एक कमरे में बंद करके रखा गया था। केंद्र में बिना चिकित्सक के ही भारी मात्रा में दवाइयां रखी हुई थी। हालांकि इन दवाइयों में कोई आपत्तिजनक दवा नहीं पाई गई। शिकायत पर केंद्र के संचालक विकास कुमार व काउंसलर अफसर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पिछले करीब एक साल से यह नशा मुक्ति केंद्र बगैर लाइसेंस के ही चल रहा था। इस बारे में टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी के आधार पर टीम ने मौके पर छापामारी कर दी। टीम ने केंद्र पर ताला लगाकर उसे बंद कर दिया है। वहीं टीम केंद्र से संबंधित रिकॉर्ड की भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन



मरीजों को भेजा एलएनजेपी अस्पताल
केंद्र में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं था। यहां 22 मरीजों को दाखिल किया गया था, जिसमें से 10 मरीजों के परिवार से संपर्क करके उनके हवाले कर दिया गया। वहीं 12 मरीजों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर उन मरीजों को उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें