फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर 26 को जिंदल पार्क में लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय योग संस्थान की हरियाणा प्रांत इकाई के अंतर्गत कृष्ण योग कुरुक्षेत्र द्वारा पांच दिवसीय नि:शुल्क योग द्वारा हड्डी रोग निवारण शिविर जिंदल पार्क में 26 मई से आयोजित किया जाएगा। इसमें सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक अभ्यास कराया जाएगा। जिला प्रधान देवी दयाल सैनी ने बताया कि शिविर में साधकों को हर प्रकार के हड्डी रोगों का योग से निदान करने वाले सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम, ध्यान साधना व अन्य क्रियाओं का अभ्यास करवाया जाएगा। हड्डी रोगियों को अच्छी दिनचर्या व भोजन के बारे में भी योग विशेषज्ञों द्वारा उचित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें