कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा जन्मजात विकारों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत एक बच्चे का निशुल्क सफल ऑपरेशन करवाया। डॉ. सुरेश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत भैंसी माजरा निवासी इंद्राज के बच्चे का जन्म आठ जून 2022 को हुआ था। जन्म से ही उसका होंठ और तालु कटा हुआ था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम मथाना की टीम उनके गांव की आंगनबाड़ी में आई तो उन्होंने बच्चे की स्वास्थ्य जांच कर इस विकार के निशुल्क ऑपरेशन होने के बारे में बताया और नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र पर भेजा। जहां से चिकित्सक की सलाह अनुसार उन्हें बालाजी हॉस्पिटल करनाल भेजा गया था। उन्होंने कहा कि वहां उनके बच्चे का कटे हुए होंठ का 27 दिसंबर 2022 को बिना पैसों के ऑपरेशन हो गया था।