फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बांटे निकट दृष्टि के नि:शुल्क चश्मे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। उज्जवल दृष्टि हरियाणा अभियान के अंतर्गत नागरिक अस्पताल में नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के नागरिकों को नि:शुल्क निकट दृष्टि के चश्मे उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बेहतर दृष्टि सुविधा दी जा सके। एसएमओ डॉ. रमा, एसएमओ डॉ. नमिता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गुरिंदर, आईसीएन गुरदीप, एजुकेटर राजेश, पीएचएन उषा, सहायक बलविंदर, संदीप और गुरदीप सहित सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस मौके पर अस्पताल में पहुंचे मरीजों को भी नेत्र रोग संबंधी जानकारी दी गई। अभियान की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने हिसार से की जिसका सीधा प्रसारण प्रदेशभर के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपमंडलीय अस्पतालों में दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें