कुरुक्षेत्र। शिविर में मौजूद चिकित्सक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा मंगलवार को गांव कलाल माजरा में फ्री चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कलाल माजरा गांव के सरपंच कुलदीप कुमार और चिकित्सालय उप-अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सहरावत द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सहरावत द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी चिकित्सा के गुणों से ग्रामीणों को अवगत करवाते हुए कहा कि आयुर्वेद अनुसार अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोग मुक्त जीवन यापन कर सकता है। सरपंच कुलदीप कुमार ने कहा कि आयुर्वेद भारत देश की चिकित्सा पद्धति है, जिसके किसी भी तरह के दुष्परिणाम नहीं होते। निश्चित रूप से इस शिविर का लाभ ग्रामीणों को जरूर मिलेगा। उन्होंने भविष्य में भी ग्रामीणों के स्वास्थ्य लाभ हेतु चिकित्सा शिविर लगाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. कुलजीत कौर व पीजी स्कॉलर मौजूद रहे।