फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली व पिहोवा में लगाए नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप, लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। आयुर्वेदिक पद्धति को बढ़ावा देने के लिए आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न ब्लॉकों में निरंतर नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिपली ब्लॉक के पीएमश्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उमरी और पिहोवा ब्लॉक गांव गढ़ी सिंघा गुरुद्वारा में पीएचसी सारसा के माध्यम से और पिहोवा ब्लॉक के गांव हरिगढ़ भोरख में महिला व बाल विकास विभाग के सहयोग से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि पिपली ब्लॉक के पीएमश्री स्कूल उमरी में डॉ. रीना ने विद्यार्थियों को मौसम संबंधी रोगों व उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। शिविर के दौरान 47 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। कैंप के दौरान 223 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिनमें 139 मरीजों की शुगर व बीपी जांच भी की गई। वहीं गढ़ी सिंघा गुरुद्वारा में लगाए कैंप में 61 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें