फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक जून से शुरू होगी पांचवीं कक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग

विज्ञापन
पिपली। डॉ. रामभगत लांगयान।
विज्ञापन
पिपली । होनहार व योग्य विद्यार्थियों को जीवन में कामयाबी मिले, इसके लिए आंबेडकर भवन सेक्टर आठ की कमेटी ने अहम निर्णय लिया है। अब पांचवीं कक्षा के योग्य छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी एक जून से पहले अपना नाम आंबेडकर भवन कमेटी के पास दर्ज करवा सकते हैं। इस निशुल्क कोचिंग की खास बात यह रहेगी कि इसमें पांचवीं कक्षा तक के बच्चों को कोचिंग दी जाएगी। उक्त जानकारी आंबेडकर भवन कमेटी के प्रधान डॉ. राम भगत लांगयान ने दी। उन्होंने बताया कि आंबेडकर भवन समय-समय पर ऐसे विद्यार्थियों के हित में फैसला लेता आया है, ताकि विद्यार्थी पढ़ लिखकर जीवन में सफलता पा सकें। पांचवीं कक्षा के छात्रों की कोचिंग का समय सायंकाल पांच से सात बजे के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें