फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इटली की जगह लीबिया भेज लाखों की धोखाधड़ी, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। इटली भेजने के नाम लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी मदन निवासी पूजा कॉलोनी पिहोवा के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। थाना झांसा में दर्ज शिकायत में राहुल निवासी धुराला ने बताया कि मदन ने उसके भाई रोहित को इटली भेजने के लिए 12 लाख में बात तय की।
विज्ञापन

मदन ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उसके भाई को सर्बिया के रास्ते इटली भेज देगा। उन्होंने एक लाख रुपये एडवांस उसके खाते में डाल दिए। छह फरवरी को उसने उसके भाई को इटली के लिए भेज दिया और उनसे पांच लाख रुपये लिए। बाद में दो बार में एक लाख 74 हजार रुपये लिए, लेकिन मदन ने उसके भाई को सर्बिया की जगह लीबिया के रास्ते भेज दिया। यहां उसका भाई लीबिया में माफिया के चंगुल में फंस गया। उसे छुड़वाने के लिए उनसे छह लाख 10 हजार रुपये और लिए। इस सबके बावजूद भी उसका भाई लीबिया में ही फंसा रहा। आरोपी ने उसके भाई को इटली नहीं भेजा और न उसके रुपये लौटाए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें