इस्माईलाबाद। पुर्तगाल भेजने के नाम पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जसप्रीत कौर निवासी तलहेड़ी ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में आरोपी मनदीप सिंह के साथ पुर्तगाल के लिए 12 लाख रुपये में बात तय हुई। 14 सितंबर को दो लाख रुपये व सुरेंद्र का पासपोर्ट दे दिया था। मनदीप सिंह ने विश्वास दिया था कि वीजा सुरेंद्र का वीजा तीन महीने के अंदर वीजा आ जाएगा। 14 अक्तूबर को आरोपी ने वीजा लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये घर आकर ले गए। नवंबर में मनदीप सिंह का फोन आया कि वीजा का काम शुरू कर दिया है और ढाई लाख रुपये ले गए, लेकिन वीजा नहीं लगवाया। आरोपी रुपये देने से मना कर दिया और जाने से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद