फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। इंग्लैंड भेजने के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दरगाह पर बैठने वाले बाबा सहित तीन लोगों को नामजद किया है। आरोपी बाबा फिरोज खान उर्फ रोमी, उसकी पत्नी नजमा पर विदेश भेजने के नाम पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह निवासी झांसा ने इस्माईलाबाद थाना में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पुत्री मोनिका को स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भेजना चाहता था। जुलाई 2022 में वह माथा टेकने मीरांजी की दरगाह पर गया हुआ था। इसी दौरान दरगाह पर बैठने वाले बाबा फिरोज खान ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी नजमा और परनीत गिल के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजते हैं। वह उनकी बातों में आ गया और 18 लाख रुपये में बात पक्की कर ली। इसमें से साढ़े चार लाख रुपये खाते में और ढाई लाख रुपये नकद देना तय हुआ। उसने मोनिका का पासपोर्ट व अन्य कागजात आरोपियों के हवाले कर दिया। 18 अगस्त को उसने गूगल-पे के माध्यम से 50 हजार और 20 अगस्त को तीन लाख रुपये आरोपियों के खाते में भेज दिए। परनीत गिल ने फोन कर उन्हें सूचना दी की फाइल लग चुकी है। जल्द ही वीजा आ जाएगा और बाकी रकम जल्द देने की बात कही। फाइल के नाम पर आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये 30 अगस्त को फिर खाते में लिए। उसके बाद फिरोज खान ने उन पर ढाई लाख रुपये और देने का दबाव बनाया। यह राशि परनीत गिल दरगाह में आकर ले गई। नौ दिसंबर को आरोपियों को ढाई लाख रुपये और दिए। वीजा नहीं लगने पर आरोपियों ने बैंड कम आने का बहाना बनाया और उसके पैसे मांगने पर आरोपियों ने मोनिका को अमृतसर बुलाकर एक ऑफर लेटर दिया। बाद में पता चला कि उसमें नाम व पता एडिट किया हुआ है। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें