कुरुक्षेत्र। ऑनलाइन साइट पर गाड़ी बेचने की आड़ में चार लाख 74 हजार की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह वासी किरमिच ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने ऑनलाइन साइट पर क्रेटा कार का एक विज्ञापन देखा था, जिस पर उसे बेचे जाने के बारे में लिखा था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने बताया कि कार गुरुग्राम में खड़ी है। उन्होंने टोकन मनी डालने और कार होल्ड करवाने को कहा, जिसके साथ ही एक स्कैनर भी डाल दिया। उसके कहे अनुसार उसने टोकन मनी डाल दी तो कार देखने गुरुग्राम भी गए। कार पसंद आई तो मांगी गई उक्त रकम भी दे दी लेकिन आरोपी ने एक-दो दिन में कार देने को कहा। इसके बाद न कार मिली और न ही दी गई रकम। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।