फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 39.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 25 Sep 2024 05:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने का झांसा देकर 39.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक की मां से 40 लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में पायल प्रीत कौर निवासी कनीपला ने बताया कि पिछले साल फरवरी में आरोपी शमशेर सिंह उनके घर में अखंड पाठ पर आया था। आरोपी ने उसे बताया कि वह अमेरिका का नागरिक है। वह उसके बेटे रमनदीप को अपने साथ अमेरिका ले जाएगा। एक साल बाद आरोपी ने मार्च ने कॉल कर कहा कि उसके बेटे को अमेरिका भेजने के लिए साढ़े पांच लाख रुपये उसके पिता के पास जमा करा दे तो वह चार-पांच महीने में उसके बेटे को अमेरिका ले जाएगा। उसकी बातों में आकर उसने 29 मार्च को दूसरे आरोपी अमरजीत सिंह को पांच लाख रुपये नकद दिए।
उसके बाद उसने अलग-अलग समय पर 1.91 लाख, 15 मई को 90 हजार, 24 जून पांच हजार व 2.45 लाख व 19 लाख, 25 जुलाई सात लाख, अगले दिन 35 हजार और दो लाख रुपये 29 जुलाई को ऑनलाइन ट्रांसफर किए। आरोपी कुल 39.16 लाख रुपये लेकर उसके बेटे का पासपोर्ट मंगवा लिया। आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह 29 जुलाई को अमेरिका से आएगा और 31 जुलाई को रमनदीप को अपने साथ अमेरिका ले जाएगा। उसका बेटा आरोपी के बुलावे पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया, मगर आरोपी नहीं आया। कॉल करने पर आरोपियों ने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें