फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गैस प्लांट लगाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में शहरवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके रिश्तेदार उसे गैस प्लांट लगवाने के लिए प्रलोभन देते थे। वर्ष 2021 में दोनों भाई उसके घर आए थे। उन्होंने उसे बताया था कि वह प्लांट में सिर्फ रुपये लगा दे, बाकी वे सब कुछ संभाल लेंगे। इसी साल उन्होंने गैस प्लांट बनाना शुरू कर दिया, जिसमें उन लोगों ने प्लांट की जमीन भी अपनी सहूलियत के अनुसार अपने घर के पास कैथल के नजदीक ली।
विज्ञापन

उसके बाद दोनों भाई उससे नकद रकम लेकर जाते रहे, मगर उन्होंने उसे कभी कोई बिल या असल बिलों की फोटो कॉपी नहीं भेजी। उन लोगों ने फर्म का नाम अपने नाम पर रखा। बाद में जरूरत पड़ने पर उन लोगों ने बैंक से 15 लाख रुपये का लोन लेकर उसकी जायदाद गिरवी रखा दी। उसकी जायदाद को कोई नुकसान न हो इस डर से वह बैंक की किस्तें भरता रहा। आरोपियों ने साजिश रचकर उसके साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें