पिहोवा। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में हरजिंदर सिंह निवासी बावली ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र लखबीर को इटली भेजने के लिए 10 लाख रुपये में बात तय की थी। आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई भेजा है। बेटा छह महीने बाद दुबई से वापस आ गया। बाद में आरोपियों ने एक लाख रुपए वापस दे दिए और बाकी रकम देने से इंकार कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। स्थानीय पुलिस ने आरोपी सतपाल, हैरी, शीलों व सुमन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद