फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईलेट्स कराकर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा दो साल पहले आईलेट्स कराकर ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सचिन उर्फ सन्नी पिपली, जसप्रीत सिंह सेक्टर-116 मोहाली व अमित गुलाटी वासी गुलाब कॉलोनी तरावड़ी (करनाल) को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 26 मई 2019 को रणबीर सिंह वासी बपदी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अजय ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। उसे आइलेट्स पास करके सात बैंड लेने की जरूरत थी। उसका बेटा आइलेट्स की स्टडी के लिए ऑस्ट्रेलिया से 20 जनवरी 2019 को भारत आया था। वह अपने बेटे के साथ सौरभ, अंजू, सचिन अरोड़ा व ओम प्रकाश से सेक्टर-13 में मिले थे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह उसके बेटे को एडमिशन करा सात बैंड दिलाकर सर्टिफिकेट दिलवा देंगे। उनकी बातों में आकर उसने अपने बेटे का पासपोर्ट व पांच लाख रुपये अलग-अलग किस्त में दिए थे। 9 फरवरी 2019 को आरोपियों ने उसे सूचना दी कि उसके बेटे का पेपर रद्द हो गया है। शक होने पर उन्होंने आरोपियों से असल पासपोर्ट वापस मांगा तो उन्होंने कहा कि उनका पासपोर्ट व पांच लाख रुपये लैट इमिग्रेशन सेंटर में जमा करा दिए थेे। उसके बेटे को पेपर देने की कोई जरूरत नहीं है उसे बिना पेपर के ही सर्टिफिकेट मिल जाएगा। उसके बाद से उन्होंने न तो उसके पैसे वापिस किए और न ही सर्टिफिकेट दिया। उनके पासपोर्ट न देने के कारण उसके बेटे की फ्लाइट भी कैंसिल हो गई। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए 11 अक्तूबर को आरोपी सचिन उर्फ सन्नी, जसप्रीत सिंह व अमित गुलाटी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें