फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। शहीदी स्मारक में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दंपति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने युवक को आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में सुरजीत कौर निवासी बजीदपुर ने बताया कि वह आंगनबाड़ी में काम करती है। करीब आठ साल पहले उसके बेटे राजदीप सिंह को नहरी विभाग से हटा दिया गया था, जिसके बाद से उसका बेटा बेरोजगार था। उसकी हरप्रीत कौर, मुकेश शर्मा और तजवंत सिंह के साथ जान-पहचान थी। आरोपी मुकेश ने उसके बेटे राजदीप को अंबाला में शहीदी स्मारक में नौकरी में लगाने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे आठ लाख रुपये मांगे थे। इस पर राजदीप ने उसे बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं। तब आरोपी ने उसे अपना मकान बेचने की सलाह दी थी। तब राजदीप ने उनकी बातों में आकर 18 अक्तूबर को आरोपियों के खाते में पांच लाख रुपये आरटीजीएस किए थे। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया, मगर आरोपियों ने नौकरी नहीं लगवाई। अब आरोपी पैसे मांगने पर उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें