फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डाक विभाग के नाम पर हो रही ठगी, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया अनजान लिंक को नहीं खोलने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अब साइबर ठगों ने भारतीय डाक विभाग के नाम धोखाधड़ी करना शुरू कर दिया है। साइबर ठग विभाग में आई डाक पर लिखे पते को ठीक कराने का मैसेज नागरिकों को भेजते हैं। इस मैसेज के साथ एक लिंक जुड़ा होता है, जिसमें जानकारी भरने का आग्रह किया जाता है। उसके बाद ठगी का खेल शुरू हो जाता है। ठग रक्षा बंधन का त्योहार पर इस तरह के मैसेज भेजकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि त्योहारों पर उपहार भेजने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मोबाइल पर आए मैसेज पर किसी को शक नहीं हो पाता है। मैसेज के लिंक पर क्लिक करके उसमें जानकारी भरने पर सिम ब्लॉक या मोबाइल का नियंत्रण ठगों के हाथ में जाने का खतरा रहता है। अब यह मैसेज भारतीय डाक के नाम से आता है। मैसेज में एक लिंक होता है, जिस पर जाकर लोगों को अपना पता अपडेट करना होता है। इसमें लोगों से बोला जाता है कि अगर वे अपना पता अपडेट नहीं करेंगे, तो उनका पैकेट, उपचार या लिफाफा उन तक नहीं पहुंच पाएगा। 12 घंटे के भीतर लिंक के जरिए अपना पता अपडेट करना होगा।
विज्ञापन

बताया कि लोगों के पास कॉल भी आती हैं, जिसमें कॉल करने वाला खुद को डाक विभाग का अधिकारी बताता है। इसी के चलते लोग अपना पूरा पता अपडेट कर देते हैं। पता अपडेट करने के बाद लिंक अगले पेज पर जाता है, जिसमें रि-डिलीवरी के लिए 50 या 100 रुपये का चार्ज मांगा जाता है। छोटी रकम होने की वजह से लोग अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरकर भुगतान कर देते हैं। इसी गलती की वजह से कार्ड की पूरी जानकारी साइबर ठग तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

बताया कि इसका ठग गलत फायदा उठाकर खरीदारी कर अकाउंट खाली कर देते हैं। इसलिए अनजान मैसेज और ईमेल से सावधान रहें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कॉल पर निजी जानकारी या भुगतान न करें। कोई भी लेनदेन करने से पहले भारतीय डाक विभाग या संबंधित सेवा विभाग या अधिकारी से संपर्क करें। साइबर धोखाधड़ी होने की स्थिति में 1930 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें