फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी ने संचालक को लगाई पांच लाख 38 हजार की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक ने अपने दो कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर पांच लाख 38 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पूर्व डिप्टी स्पीकर विजयपाल पुत्र वेदपाल निवासी मॉडल टाउन करनाल ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पिता वेदपाल पुत्र बिशन सिंह का गांव बड़ौंदी कस्बा लाडवा में डिवाइन फीलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) है। इस पेट्रोल पंप की देखरेख का जिम्मा उनके पास है। पेट्रोल पंप का बैंक खाते लाडवा के एचडीएफसी बैंक शाखा में हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार रविश कुमार पुत्र सुशील कुमार को एचपीसीएल से तेल मंगाने व अन्य कामकाज के लिए रखा था। उन्होंने रविश से 2019 में चेकबुक वापस ली थी। कुछ माह बाद बैंक से पता चला कि रविश ने हेरा फेरी कर लाखों रुपये हड़प लिए है। फरवरी 2020 मेें वह और उसके पिता बैंक में गए तो रविश की हेराफेरी का खुलासा हुआ। इस काम में रविश के साथ उसके पिता सुशील, अखिल, मुकेश निवासी घरौंडा भी शामिल हैं। इन लोगों ने उन्हें 5.38 लाख रुपये की चपत लगाई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें