फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता सहित चार लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाभर में अलग-अलग जगह से संदिग्ध हालात में विवाहिता सहित चार के लापता होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त मामलों में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में डेडाबस्ती निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 26 जनवरी को बिना कुछ बताए कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके अलावा शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी 31 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वही खेड़ी दबदालान निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई राजेश कुमार 20 जनवरी को घर से बिना कुछ बताए कहीं चला गया है। एक अन्य मामले में शहर निवासी एक व्यक्ति ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 68 वर्षीय माता 21 जनवरी को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई, जिसकी उन्होंने अपने स्तर पर हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें