फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लारवा जांच के लिए उतारी चार टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिपली में व्यापक प्रबंध किए हैं। विभाग की ओर से चार एंटी लारवा टीमें गठित की गई हैं। जो घर घर जाकर लोगों के कूलर और गमलों में पानी को चेक कर रही है। इतना ही नहीं लोगों को टीमों द्वारा अपने घर के आसपास सफाई करने और पानी न खड़े करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिपली में दो दिन पहले 12 संदिग्ध मामले सामने आए थे। जिन मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए थे, उनका विभाग ने खून के सैंपल लेकर जांच की थी। इसके अलावा तकरीबन 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच विभाग ने कराई थी। सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। बुखार से पीड़ित लोगों का कहना था कि उन्हें कमजोरी आने के साथ शरीर के जोड़ों में दर्द और जी मिचलाना आदि है। जांच में सामने आया था कि बुखार से पीड़ित लोगों के प्लेटलेट्स कम हो रहे हैं। विभाग ने इसे प्राथमिक स्तर पर डेंगू के लक्षण माना था और इसके बाद ही विभाग चौकस हुआ था।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बहादुर ने बुखार के केस मिलने पर जब उनकी जांच कराई तो डेंगू के लक्षण सामने आए थे। तब विभाग ने डेंगू पर नियंत्रण करने के लिए चार एंटी लारवा टीमों का गठन किया था। इन टीमों ने घरों में लारवा की जांच की थी। देवीदासपुरा और अन्य कई स्थानों पर लारवा के केस सामने आए थे।
विज्ञापन

बाक्स
बुखार के केस पहले से हो रहे कम : डॉ. बहादुर
स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. बहादुर ने कहा कि अब बुखार के केस कम हो रहे हैं। पीड़ितों का घर पर ही इलाज चल रहा है। वे ओपीडी में खुद ही मरीजों की जांच करते हैं। उन्होंने बताया कि देवीदासपुरा में लारवा के केस मिले थे। जिसके बाद एंटी लारवा की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। जो घरों में रखे कूलर और गमलों में खड़े पानी की जांच करने के साथ साथ लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सीवरेज व सफाई अव्यवस्था के कारण ही बीमारी बढ़ रही है। जन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को इसके प्रति लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि केसों में कमी आई है। चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट की इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें